पटना-23, तिथि अज्ञात।
प्रिय संपादक जी,
लोक दायरा-2 में मेरी दो कविताऐं (कविताएं) छपी (छपीं), सहृदय धन्यवाद। लोक दायरा 1 और 2 दोनों पढ़ा। कम पृष्ठों की अच्छी पत्रिका पठनिऐं (पठनीय) एवं संग्रहनिऐं (संग्रहनीय) है।
पत्रिका में कुछ नवागन्तुओं (नवागन्तुकों) की कविताऐं (कविताएं) छापी गई (गईं)। जिसमें मुझे भी स्थान मिला। आशा है, लोक दायरा अनियतकालीन पत्रक नियतकालीन पत्रिका बनकर आती (आता) रहे। धन्यवाद!
आपका
मणि भूषण
Saturday, August 21, 2010
Friday, August 20, 2010
पत्र संख्या-14
हैदराबाद, 8.4.04
प्रिय भाई राजू जी,
नमस्कार।
लोक दायरा की प्रतियां मिलीं। अंक अच्छा बन पड़ा है। अमरेन्द्र की कविताएं लाजवाब हैं। समीक्षक की जगह अपना नाम देना चाहिए था। अमरेन्द्र का नाम बोल्ड होना चाहिए था। मनीष की कविता भी अच्छी लगी। विद्यानंद जी के अनुवाद देते रहेंगे। रामसुजान जी से कुछ अलग मुद्दों पर लगातार लिखवाएं। यहां सब करीब ठीक है। ‘हंस’ के मई अंक में मेरी नयी कविताएं आ जाएंगी। मणि जी क्या कर रहे हं ? अजय-श्रीकांत जी से भेंट होती है क्या ? विजय ठाकुर जी से ले इतिहास पर छोटी टिप्पणियां छापें। सियाराम जी की कोई खबर है या नहीं ? और पटना का साहित्यिक मिजाज कैसा है ? स्कूल की पत्रिका का कोई अंक निकला या नहीं ? साथ का कार्ड घर पहुंचवा देंगे। बेबी स्कूल जाने लगी है। मोती क्या कर रहे हैं ? गट्टू को पत्र लिखने क्यों नहीं कहते ? आगे के अंक के लिए यहां की पत्रकारिता पर एक टिप्पणी लिखूंगा। विनय कुमार की पत्रिका के लिए वेणु गोपाल पर रोचक टिप्पणी लिख दी है मैंने।
शेष पत्र दें।
-मुकुल

Thursday, August 19, 2010
पत्र संख्या-13
हैदराबाद, 24. 3. 03।
प्रिय भाई राजू जी,
नमस्कार। आपका कार्ड मिला। यहां सब ठीक है। आज बेबी ने थोड़ी दूर पर कोई स्कूल ज्वायन किया है। छः मिलेंगे जिसमें जाने-आने का भाड़ा दो ले लगेगा पर इस तरह वह व्यस्त रहेगी और कुछ सीखेगी भी जैसाकि पटना में हुआ था। अब तक यहां सब वही संभाल रही थी। बीच में एक जटिल दुर्घटना हुई थी। मैं तो सब देखता-चेतता रहता हूं-पर वह तभी सीखती है जब उसे खुद उसका अनुभव होता है। नही तो पहले यूं ही आंटी लोग के यहां घूमने-खाने में समय बर्बाद करती थी और पैसा भी। हंस में कविताएं भेजी हैं-मांग की गई थी और ‘लोक दायरा’ निकला या नहीं? बेबी अपनी मैडम (मेरी पत्नी) को हमेशा याद करती है। मैंने कहा वहीं जाओ, साथ पढ़ाना और बच्चों को देखना-मैं भी लौटने की व्यवस्था करूंगा। यूं ही....होम्यो की अंतिम परीक्षा दे दी है...। मनीष क्या लिख रहा है और आपका शोध पूरा हुआ या नहीं। अतीत खींचता है। बराबर...पर...
कुमार मुकुल

पत्र संख्या-12
दिल्ली, 21.10. 2003।
भाई राजूरंजन जी,
नमस्कार,
‘हंस’ अक्तू. ‘03 अंक में प्रकाशित आपकी रचना का प्रतीक पारिश्रमिक ‘हंस’ की वार्षिक सदस्यता में समायोजित किया जा रहा है। नवंबर ‘03 से अक्तू. ‘04 के लिए आपकी सदस्यता दर्ज की जा रही है। नवंबर 03 अंक 5.11.03 को भेजा जाना है-प्रतीक्षा करें।
सादर
वीना उनियाल

Tuesday, August 17, 2010
पत्र संख्या-11
आमगोला, मुजफ्फरपुर, 2002
प्रिय राजू जी,
सादर नमस्कार,
सादर नमस्कार,
आपका कार्ड तो समय पर मिला था, किंतु व्यस्तता बहुत थी, उत्तर देना भूलता रहा! खैर,
आपने एक चुनौती को स्वीकार किया है। मार्ग अवश्य कंटकाकीर्ण है, तथापि आप जैसे ऊर्जावान व्यक्ति ही ऐसी चुनौतियाँ स्वीकार कर, उन्हें हल भी करते हैं। यह मुझे विश्वास है आपको सफलता अवश्य मिलेगी। ‘‘दायरा’’ ने जिस प्रकार प्रारंभिक लघु रूप में ही अपना महत्त्व स्थापित करके ध्यानाकर्षण किया है, वह श्लाघ्नीय है।

मेरी प्राचीन कल्पना है, कि ऐसी कोई स्पष्टवक्ता पत्रिका हो, जो ‘‘पाठक मंच’’ का कार्य भी करे। ध्यातव्य है, कि साहित्यिकता को केन्द्र बनाकर छपनेवाली पत्रिकाएँ अपनी प्रशस्तियाँ ही अधिक छाप रही हैं, आलोचना तथा सुझावों के प्रति वे सामूहिक मौन रखती हैं। ‘‘दायरे’’ (दायरा) छोटी, प्रारंभिक पत्रिका है, तथापि ऐसी अनेक पत्रिकाएँ हैं जो अच्छी तरह से स्थापित हैं। बहुत विज्ञापन बटोरती भी हैं, तथा कागज, छपाई, व्यवस्था, डाक आदि व्ययों में कोताही नहीं करतीं, किंतु मसिजीवी लेखकों को ही सौ-पचास का पारिश्रमिक तक नहीं देतीं! अच्छे लेखक अपनी रचनाओं से उन का मान बढ़ाते हैं, किंतु वे अपनी उत्तम रचनाएँ रु. देनेवाली पत्रिकाओं को अधिक देने पर यों ही मजबूर हो जाते हैं! इसपर ये पत्रिकाएँ मौन हैं। यह प्रश्न तो पहले कुछ लोगों ने सामने रखा था, किंतु पत्रिकाएँ मौन रहीं और मामला वहीं ठप रह गया! आपका क्या विचार है ?
सधन्यवाद
सादर आपका
चन्द्रमोहन प्रधान
सादर आपका
चन्द्रमोहन प्रधान
पत्र संख्या-10
आमगोला, मुजफ्फरपुर, 30.8. 2002।
प्रिय भाई राजू रंजन जी,
सादर नमस्कार।
आपकी प्रेषित पत्रिका ‘‘दायरा’’-दो प्रतियां-मिलीं, धन्यवाद। पत्र में विलंब यों हुआ है कि अपनी शोध पुस्तक में बहुत व्यस्त रहा था। खैर।
पत्रिका बहुत छोटी, किंतु गागर में सागर जैसी समृद्ध है। कविता ने काफी जगहें ले ली हैं। डा. नामवर सिंह के प्रति मेरे उक्त पुराने कथन को आपने छापा है, सो अच्छा है, किंतु प्रूफ की बड़ी भूलें हैं, खासकर मेरी कहानियों के नामों में। कृपया आगामी अंक में यह ठीक कर देंगे-भूल सुधार। ‘कतार’ में कहानी ‘‘आदिम राग’’ है, ‘धर्मयुग’ की ‘‘रिश्ते’’ तो सही है, ‘आवर्त’ की कथा है ‘‘प्यास’’। कृपया ठीक कर छापेंगे नाम।
पत्रिका का कलेवर छोटा है, तथापि आप चाहेंगे तो कुछ अवश्य इसके योग्य भेजूँगा।
विशेष शुभ है। इधर आएँ तो मिलेंगे।
पत्रिका का कलेवर छोटा है, तथापि आप चाहेंगे तो कुछ अवश्य इसके योग्य भेजूँगा।
विशेष शुभ है। इधर आएँ तो मिलेंगे।
पुनश्चः ‘‘औपनिवेशिक’’ लेखन का तात्पर्य स्पष्ट नहीं समझा!
चन्द्रमोहन प्रधान
Sunday, August 15, 2010
पत्र संख्या-9
नयी दिल्ली, 5.5.98।
प्रिय राजू भाई,
मंगल-कामना!
मंगल-कामना!
आपका कार्ड मिला। आपकी कुशल जानकर खुशी हुई। बीच-बीच में अशोक से आपका हालचाल मालूम होता रहता है। सीधे पत्र पाकर बहुत अच्छा लगा।
मेरी लिखी चीजों पर आपकी निगाह जाती है यह मेरे लिए आश्वस्तिदायक है। अगर जरूरी लगे तो कभी-कभार अपने नजरिए से मुझे परिचित करायेंगे ताकि अपनी चीजों को ‘सोधने’ में मदद मिल सके।
आपके लेख इधर और कहीं आए हों तो सूचित करेंगे। ‘विकल्प’ वाला लेख मैं पढ़ चुका हूँ। इसके अलावे ‘नालंदा’ पर लेख भी पसंद आया। सबसे बड़ी बात है कि एक अलग किस्म की भाषा एवं सोच से आपके यहाँ सामना है। पाठक बचकर निकल नहीं सकता। इस ताकत को और सार्थक ऊँचाई दें।
‘बाबा’ को लेकर दिल्ली में भी हल्की उत्तेजना है। कृपया आप तनिक विस्तार से उनके स्वास्थ्य एवं उनसे जुड़े मुद्दे के बारे में लिखें। क्या हमारे लिए कुछ हो सकता है ? उनके बेटों का रवैया क्या है ? उनकी आर्थिक स्थिति क्या है ? शेष ठीक है।
आपका
रामसुजान अमर
रामसुजान अमर
Subscribe to:
Posts (Atom)